अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियां

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कई प्रमुख पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार दिनेश सकलानी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष,आशा रावत को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),रामलाल नौटियाल लब्बू को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अंकुश मौर्य को प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इन नियुक्तियों को प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और गांधीवादी विचारधारा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है,उसे वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा गांधीवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। विशेष रूप से रामलाल नौटियाल लब्बू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई। अनेक सामाजिक,राजनीतिक और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल,ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोला शशि प्रकाश भट्ट,पूर्व विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान,कुंदन सिंह बिष्ट,केशवानंद तिवारी,पूर्णानंद चमोली,पुरुषोत्तम उनियाल,भानु प्रसाद भट्ट,प्रधान डागर संजय भट्ट,असाड़ी देवी,कुंदन रावत,रजनीश सिंह,धीरज पाल बर्तवाल,सुमन पुंडीर,महिपाल पवार,उत्तम पवार,प्रमोद पंवार,अर्जुन गोदियाल,आशीष गैरोला,अनिल थपलियाल,अंकित सिंह,पंकज जोशी,दिनेश स्नेही,वीरेंद्र मेहरा,दिनेश भंडारी,आशुतोष रावत,प्रदीप थपलियाल,सुनील कुमार,मंगत मटियाल,हर्ष मणि कृतवान,भीम सिंह नेगी,मीनाक्षी पोखरियाल,अनीता देवी,मीरा नेगी,अंजना कुंवर,मंजू देवी,सुमन रावत,आशीष पवार,जितेंद्र उनियाल,दीपक भंडारी,राहुल कैंतुरा,कविता नेगी,महावीर भंडारी,रश्मि कैंतुरा, दीपचंद टम्टा,उषा टम्टा,लखीचंद,राकेश बर्तावल,प्रवीण बटवाल,दीपक गोदियाल,दिलीप सिंह,नारायण सिंह,बिपिन नेगी,मोर सिंह पुंडीर,प्रवीण जोशी,देवी जोशी,सतेंद्र,नरेंद्र रावत,मुकेश कुमार,आनंद लाल,अशालाल,निशा कुमारी,सुमन नेगी,गोविंद पवार,शिव प्रसाद गैरोला,सुरेश पवार,विजय पवार,प्रताप भंडारी,नरेंद्र भंडारी,जसपाल बिष्ट,जयवीर बिष्ट,बबली भंडारी,राधा भंडारी,लक्ष्मण पवार,शैलेंद्र रावत,गोकुल पवार,प्रहलाद सिंह,सोहन सिंह असवाल,ध्रुव सिंह पुंडीर,आनंद सजवान,राकेश बिष्ट,कविता देवी,विपिन पवार,राजेंद्र रावत,उत्तम कंडियाल,उदय सिंह रावत,वीरेंद्र राणा,दिनेश भट्ट,नरेंद्र राणा,अनुज थपलियाल,नीति राज,विनीत आर्य,विनोद रौथान,मंगल सिंह रौथान,अनिल कुमार,गमा सिंह,बॉबी गुसाईं,मानसिंह जायरा,ऋषि जयारा,पूनम राणा,विनीता असवाल,विजयपाल सिंह,रमी रावत,रोशन सेमवाल,राहुल कुमार,सोहन सिंह बर्तवाल,अनुराग चौहान,होशियार सिंह भंडारी,मनमोहन सिंह,सुनील कुमार,नरेंद्र लिंगवाल,धनवीर मेहर,धीरज कुमार,दिनेश गोसाई,विपिन फोदणी,लखपति फोदणी,गिरिजा फोदनी,अंजना फोदणी,बीना भारती,दीपक कोहली,दीपक नौटियाल,आरती बर्तवाल, मंगसू,बबीता फोदनी,श्रीधर श्रेष्ठ,निकी कुमार,सुशील पांडेय,भुवनेश जोशी,बिपिन पांडेय,शिवचरण रावत,रितिका पंवार,विपुल अग्रवाल,रमा अग्रवाल,काशीराम भट्ट,अजय रावत,भगवान सिंह रौथान,डॉ.संजय गैरोला,मोहन पंवार,नम्मू थपलियाल,अक्षिता थपलियाल,सते सिंह पुंडीर,विकास असवाल,अरुण भट्ट,पियूष सेमवाल,रेखा देवी,रिशु थपलियाल,सानू भंडारी,मुकेश चंद्र,रघुवर दयाल,सतीराम,रजनी मेवाड़,कुसुमलता गोसाई,हरीश सकलानी,प्रवीण पालीवाल,दिगपाल रावत,सुभाष लिंगवाल,मनीष कुमार,कुंदन लाल,सुरेश कुमार,परविंदर नेगी,भगवान सिंह नेगी,राजू पवार,संदीप नेगी,धीरेन्द्र राणा,वीरेंद्र राणा,राम सिंह चौहान,धीरज राणा,जयवीर राणा,जयपाल पंवार,जितेंद्र सिंह चौहान,प्रभु दयाल,मदनलाल,मकान लाल,त्रिवेंद्र सिंह रावत,विनोद टोडरिया,रजनी टोडरिया,शशि पचभैया,नंदन टोडरिया,शुभम कुमार,मीना ध्यानी,कुसुम कोटियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की यह नई टीम प्रदेश में गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने और देश में वैकल्पिक राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का संकल्प भी दोहराया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...