आंगनबाड़ी केंद्र कपणियां में पोषण कार्यक्रम का आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड जखोली की ग्राम पंचायत कपणियां में आंगनवाड़ी कार्यकत्री राजेश्वरी राणा के नेतृत्व में भव्य पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड जखोली की ग्राम पंचायत कपणियां में आंगनवाड़ी कार्यकत्री राजेश्वरी राणा के नेतृत्व में भव्य पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य,महिलाओं और बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जयदीप,छात्र नेता परमबीर भंडारी,महिला मंगल दल अध्यक्ष मकानी देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए हुए आयोजन के लिए महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रतियोगिताओं के माध्यम से सही पोषण,स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी राणा और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर ऐसे आयोजन करके ही सरकार की पोषण योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जयदीप पंवार, छात्र नेता परमबीर भंडारी,महिला मंगल दल अध्यक्ष मकानी देवी,सोना देवी आदि मौजूद थे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...