आपदा प्रभावित क्षेत्र जखोली-बजीरा का विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण,प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली विकासखंड के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ममणी जखोली मोटर मार्ग पर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली विकासखंड के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ममणी जखोली मोटर मार्ग पर बजीरा के ऊपर स्थित जैमर तौक में लगातार हो रहे भू-स्खलन से पचास परिवारों के आवासीय भवनों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र आंकलन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक चौधरी ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के आदेश तहसील प्रशासन को दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे लोगों को राहत और पुनर्वास देना सरकार की प्राथमिकता है। गौरतलब है कि हाल ही में हुई मूसलाधार वर्षा से जखोली मुख्यालय सहित कई गांवों में आवासीय भवन,कृषि भूमि और फसलें भारी नुकसान की चपेट में आई हैं। टेण्डवाल गांव में भू-स्खलन की चपेट में आने से सरिता देवी (पत्नी जसपाल लाल) की दर्दनाक मौत हो गई थी,जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने राजस्व टीम को फसलों व भूमि की क्षति का आकलन करने और लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई को बंद सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी स्थिति में असुरक्षित स्थानों पर नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि भगत सिंह पुण्डीर,भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भंडारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री धूम सिंह राणा,पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़,प्रधान बजीरा विजया देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...