उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर बीआरसी कीर्तिखाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सामान्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड द्वारीखाल के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कीर्तिखाल के सभागार में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड द्वारीखाल के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कीर्तिखाल के सभागार में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी,क्विज समन्वयक राकेश सिंह नेगी,बीआरसी समन्वयक मानवी कोटनाला,बीआरपी पवन तथा सह-समन्वयक राजीव रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीआरसी सभागार इस अवसर पर ज्ञान,उत्साह और प्रतिस्पर्धा की ऊष्मा से सराबोर दिखा। प्रतियोगिता में विकासखंड की कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया,जिनमें से प्रथम चरण कीस्क्रीनिंग परीक्षा के बाद छह टीमें अगले चरण के लिए चयनित हुईं। ये टीमें थीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैंस,राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल,राजकीय इंटर कॉलेज पालीलंगूर,अ.उ.रा.इंटर कॉलेज चैलूसैंण,अ.उ.रा.इंटर कॉलेज देवीखेत,इंटर कॉलेज गट्कोट माण्डलू,दूसरे चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान,वक्तृत्व और त्वरित सोच का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के छह भागों बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी,विजुअल राउंड,एक्सटेम्पोर,वीडियो राउंड,रैपिड फायर और बर्जर राउंड में छात्रों ने अपने ज्ञान और आत्मविश्वास का बेहतरीन परिचय दिया। कड़े मुकाबले के बाद अ.उ.रा.इंटर कॉलेज चैलूसैंण की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का मान बढ़ाया। टीम के मार्गदर्शक शिक्षक जगबीर सिंह नेगी रहे। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,जिनके मार्गदर्शक राकेश रावत रहे,जबकि अ.उ.रा.इंटर कॉलेज देवीखेत की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,जिनके मार्गदर्शक राजीव रावत रहे। प्रथम स्थान प्राप्त टीम अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक कीर्तिखाल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दयाकिशोर बिंजौला,रेनु सिंह और राजेश कुमार भंडारी रहे। क्विज टीम प्रभारी राकेश सिंह नेगी,सह-प्रभारी राजीव रावत तथा शिक्षक आबिद अहमद,संदीप सिंह,जगबीर सिंह नेगी,चरण सिंह और नीरज पथिक ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षकों राकेश रावत,दीपक नेगी,सुरेश बिष्ट,प्रत्याकुंर टौंक,पंकज बलूनी, महेंद्र सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने अपने प्रभावशाली अंदाज़ में किया,वहीं उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों के उत्साह और ज्ञान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीआरसी कीर्तिखाल का यह आयोजन न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना,बल्कि विद्यार्थियों में राज्य की गौरवशाली पहचान और ज्ञान के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी कर गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...