एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई। शनिवार को विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई। शनिवार को विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.नेनवाल ने विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की। नामांकन प्रक्रिया-18 सितम्बर से प्रारंभ होगी और 19 सितम्बर अपराह्न 2 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच-20 सितम्बर को होगी। प्रत्याशी सूची की घोषणा 21 सितम्बर को की जाएगी। मतदान-27 सितम्बर को प्रात 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक। परिणाम-मतगणना पूर्ण होने के बाद उसी दिन घोषित किए जाएंगे। शपथ ग्रहण-निर्वाचित पदाधिकारी 28 सितम्बर को पदभार ग्रहण करेंगे। इन चुनावों में विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव,कोषाध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों के लिए मतदान होगा। अधिसूचना जारी होते ही परिसर में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। छात्र-छात्राओं में गहमा-गहमी बढ़ गई है। कक्षाओं और कैंटीन से लेकर हॉस्टल व ग्रुप चर्चाओं तक में अब सिर्फ चुनावी रणनीतियों और संभावित प्रत्याशियों की चर्चा हो रही है। कई छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं और पोस्टर-बैनर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं सामान्य छात्र भी अपने प्रतिनिधियों को चुनने को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.नेनवाल ने कहा कि चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से लिंगदोह समिति के नियमों के अनुरूप निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर चुनाव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही छात्र सलाहकार प्रो.एम.एम.सेमवाल,संकायाध्यक्ष प्रो.मोहन पंवार,मुख्य नियंता प्रो.एस.सी.सती,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुंसाई,प्रो.आर.सी.डंगवाल,प्रो.एम.सी.सती,प्रो.भारती चौहान,प्रो.मधूसदन सती,डॉ.जे.पी.मेहता,डॉ.ममता आर्य,डॉ.मनीषा निगम आदि गणमान्य भी मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...