
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। आज 22 दिसंबर को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रामानुजन के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय गणित विभाग के डॉ.अभय कुमार,डॉ.राहुल सैनी,डॉ.लाखन (सांख्यिकी विभाग),डॉ.अनीता पांडे,डॉ.दीपक सिंह,सभी शोध छात्र एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ.अभय द्वारा द्वारा रामानुजन के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। डॉ.लाखन द्वारा गणित विषय में हो रहे शोध कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शोध छात्र राधा एवं छात्र हिमांशु द्वारा रामानुजन के जीवन के ऊपर प्रेजेंटेशन दी गई। शोध छात्र गुंजन,अंजली एवं सपना द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता संचालित की गई। जिसमें साक्षी बंसल विजेता एवं महक उप विजेता रहे। शोध छात्र रॉबिन असवाल एवं पंकज द्वारा मैथ्स क्विज का आयोजन किया। जिसमें साक्षी बंसल विजेता एवं अभिनव उप विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा द्वारा किया गया। डॉ.राहुल सैनी ने छात्रों को गणित विषय के व्यावहारिक जीवन में महत्व की जानकारी दी एवं वोट ऑफ थैंक्स दिया।