एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा के निधन से शिक्षा विभाग स्तब्ध कीर्तिनगर में शिक्षकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अल्मोड़ा जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा़ तथा दो शिक्षकों के असमय निधन ने पूरे मिनिस्ट्रीयल संगठन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अल्मोड़ा जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा़ तथा दो शिक्षकों के असमय निधन ने पूरे मिनिस्ट्रीयल संगठन व शिक्षा विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया है। दिनांक 22 नवंबर को अल्मोड़ा के रातीघाट के पास कार के शीप्रा नदी में गिरने से तीनों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल संगठन टिहरी ब्लॉक कीर्तिनगर के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा़ को मिनिस्ट्रीयल परिवार एक संघर्षशील,मृदुभाषी,सहज-सरल और संगठन के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति के रूप में याद कर रहा है। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों,समस्याओं और हितों को लेकर हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ाई लड़ी और संगठन को नई दिशा दी। साथियों ने बताया कि पुष्कर भैसोड़ा़ संगठन के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहते थे। उनका जाना मिनिस्ट्रीयल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में राजीव उनियाल,सुन्दर लाल,चंद्रशेखर मेवाड़,जगपाल चौहान,दिनेश मन्द्रवाल,आदित्य बंगारी,रौशनी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिवंगत आत्माओं की स्मृति हमेशा संगठन को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को संबल दें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...