एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा-अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम),वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम),वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरु होगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी,व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जांच से पूर्व की तैयारियों और विभिन्न विभागों की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए भारत निर्वाचन आयोग के 10 इंजीनियरों के साथ 40 श्रमिक तैनात रहेंगे। जांच प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ईवीएम,वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की जांच निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जांच स्थल पर स्वास्थ्य टीम तैनात करने तथा विद्युत,भवन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए,ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद,अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी,ग्रामीण निर्माण विभाग एल.पी.भट्ट,विद्युत अभिनव रावत,एसीएमओ डॉ.अमित मेहरा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस एल शाह,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...