एमबीबीएस छात्रों के लिए शैक्षणिक माहौल होगा और मजबूत–डॉ.धन सिंह रावत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। बीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मंगलवार को एमबीबीएस छात्रों के वार्षिक उत्सव जील-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड के माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। बीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मंगलवार को एमबीबीएस छात्रों के वार्षिक उत्सव जील-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड के माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मेडिकल शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास दोनों में निखार आएगा। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में लाइब्रेरी अब 24 घंटे खुली रहेगी,ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकें। साथ ही प्रत्येक हॉस्टल में सुविधायुक्त रीडिंग रूम की स्थापना की जाएगी,जिससे छात्रों को शांत और अनुकूल अध्ययन वातावरण मिल सके। डॉ.रावत ने कहा कि राज्य के मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में ई-ग्रंथालय की स्थापना की जाएगी, जिससे छात्रों को डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हर मेडिकल कॉलेज को 15 प्रकार के खेल सामग्रियों का वितरण किया जाएगा,ताकि छात्र शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के बीच अंतर-महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा,जिसका ग्रैंड फिनाले एम्स ऋषिकेश में होगा। मंत्री ने बताया कि हर साल प्रदेश में लगभग 1300 छात्र एमबीबीएस में प्रवेश लेते हैं,ऐसे में उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन और व्यावहारिक प्रशिक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कॉलेज परिसर में दो गर्ल्स हॉस्टलों के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास तथा बेस अस्पताल श्रीनगर में इमरजेंसी ओटी और ऑब्स एंड गायनी ओटी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हॉस्टल मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी,जिससे उनका शैक्षणिक माहौल और सशक्त होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज न केवल शिक्षण संस्थान रहें,बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित हों। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने मुख्य अतिथि डॉ.रावत का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य की चिकित्सा शिक्षा निरंतर प्रगति कर रही है, जिससे हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,भाजपा महामंत्री गणेश भट्ट,सीएमओ पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला,एमएस डॉ.राकेश रावत,सीएमएस डॉ.विमल गुंसाई,पूर्व एमएस डॉ.अजेय विक्रम सिंह,गायत्री देवी,वासुदेव कंडारी,प्रदीप नेगी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,संकाय सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...