कटकेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन-दिव्य भक्ति और आध्यात्मिक आस्था से गुंजायमान हुआ सिद्धपीठ परिसर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भगवान भोलेनाथ की अनंत कृपा और भक्तों की श्रद्धा के संगम से श्रीनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ भगवान कटकेश्वर धाम घस्यिमहादेव में चल रही शिव महापुराण त्रिताप निवारण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भगवान भोलेनाथ की अनंत कृपा और भक्तों की श्रद्धा के संगम से श्रीनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ भगवान कटकेश्वर धाम घस्यिमहादेव में चल रही शिव महापुराण त्रिताप निवारण दिव्य कथा का शुक्रवार को विधि-विधानपूर्वक भव्य समापन हुआ। कथा के विराम दिवस पर गिरि परिवार रमेश गिरि महंत महेश गिरि तथा विनीत गिरि के करकमलों द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न की गई। कथा व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य श्रद्धेय मधुसूदन घिल्डियाल ने भगवान शिव के विराट स्वरूप और महाशिवरात्रि व्रत की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव सभी व्रतों में महाशिवरात्रि व्रत को सर्वश्रेष्ठ बताया है। उन्होंने व्याध की प्रेरणादायक कथा सुनाते हुए कहा कि एक शिकारी मृगों का शिकार करने विल्व वृक्ष के नीचे आया और अज्ञानवश शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ा दिए। वह अनजाने में ही चार प्रहर की पूजा संपन्न कर बैठा। भगवान शिव उसकी भक्ति से प्रसन्न हुए और उसे मोक्ष प्रदान किया। यह कथा इस बात का प्रतीक है कि सच्चे मन से किया गया छोटा सा कर्म भी ईश्वर को प्रिय होता है। आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल ने शिवरात्रि व्रत के चार फल-सारूप्य,सालोक्य,सानिध्य और सायुज्य मुक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि जो भी भक्त श्रद्धा और निष्ठा से शिवरात्रि का व्रत करता है,उसे शिवलोक की प्राप्ति निश्चित होती है। कथा समापन के अवसर पर कुल पुरोहित पं.रवि बहुगुणा ने पूजा-अर्चना कर समस्त भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान किया। धाम परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा,श्रद्धालुओं ने भगवान कटकेश्वर महादेव के दर्शन कर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। वातावरण में भक्ति,आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। धर्म,भक्ति और शिवत्व का संदेश देते हुए आचार्य ने समापन पर कहा यतो धर्म,ततो जय,जहां धर्म है,वहीं सच्ची विजय है।

लेटेस्ट न्यूज़ - Dainik Himalya Times

लेटेस्ट न्यूज़

  • Loading latest news...
नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...