कांग्रेस पर्यवेक्षक हिम्मत पटेल बोले मेहनती व जमीनी कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा संगठन में सम्मान

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक हिम्मत पटेल ने रविवार को जखोली के इन्द्रनगर मयाली में कार्यकर्ताओं

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक हिम्मत पटेल ने रविवार को जखोली के इन्द्रनगर मयाली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने को लेकर व्यापक संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कांग्रेस संगठन में वही कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा,जो जमीनी स्तर पर सक्रिय,मेहनती और संगठन को मजबूती देने वाला है। जिलाध्यक्ष से लेकर ब्लॉक स्तर तक की जिम्मेदारी उन्हें ही दी जाएगी,जो समर्पित भाव से काम करते हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि नए चेहरों को भी संगठन में जोड़ा जाएगा,ताकि पार्टी को नई ऊर्जा और ताकत मिल सके। हिम्मत पटेल ने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही जिला व ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करें,तभी 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत हासिल कर सकेगी। बैठक में उत्तराखण्ड सह प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट,प्रदेश महामंत्री नीरज त्यागी,रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और संगठन सृजन अभियान में सक्रिय सहभागिता से ही कांग्रेस मजबूत होगी। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण,पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला,जिपंस विमला बुटोला,ग्यालू लाल,पवन कुमार,कनिष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार,पूर्व जिपंस नरेंद्र सिंह बिष्ट,कुलदीप कंडारी,अंकुर रौथाण,दीपक भंडारी,भगत सिंह पुण्डीर,अजय पुण्डीर,हयात सिंह राणा,हरीश पुण्डीर,धनपाल नेगी,पूर्व क्षेपंस त्रेपन रौथाण,प्रधान नरेंद्र चौहान,रवींद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...