कानून-व्यवस्था से आगे मानवीय सरोकार-वरिष्ठ नागरिकों के साथ पुलिस की संवेदनशीलता पहल,सतपुली स्थित वृद्धा आश्रम का किया गया भ्रमण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गई है,बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग-वरिष्ठ नागरिकों एवं निराश्रित बुजुर्गों की सुरक्षा,सम्मान और कल्याण को

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गई है,बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग-वरिष्ठ नागरिकों एवं निराश्रित बुजुर्गों की सुरक्षा,सम्मान और कल्याण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में निरंतर भ्रमण,संवाद एवं संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रतिदिन विशेष संवेदनशीलता के साथ बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं,आवश्यकताओं और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है,ताकि उन्हें यह विश्वास दिलाया जा सके कि वे अकेले नहीं हैं और पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। इसी क्रम में आज थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी स्थित वृद्धा आश्रम का भ्रमण किया गया। पुलिस टीम ने आश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम,स्वास्थ्य स्थिति तथा दैनिक जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने बुजुर्गों से सहज एवं संवेदनशील संवाद स्थापित करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं,सुझावों एवं अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना। बुजुर्गों के चेहरों पर पुलिस की इस पहल से संतोष और भरोसा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। हर संभव सहयोग का भरोसा पुलिस टीम द्वारा आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को हर संभव सुरक्षा, सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए डायल 112,साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित पुलिस से संपर्क के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी,उत्पीड़न या असहज स्थिति में बुजुर्ग बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकते हैं,उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। इस अवसर पर पुलिस द्वारा कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव,ज्ञान और योगदान से ही समाज की नींव मजबूत होती है। उनकी सुरक्षा,सम्मान एवं देखभाल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस की इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। यह प्रयास न केवल बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है,बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास की डोर को भी और मजबूत करता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...