कीर्तिनगर के अमर शहीद मोलू भरदारी व नागेंद्र सकलानी स्मृति मेले में देशभक्ति,लोक-संस्कृति और जनभावनाओं का अद्भुत उत्सव

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अमर शहीद मोलू भरदारी एवं नागेंद्र सकलानी की पावन स्मृति में आयोजित शहीदी मेले के दूसरे दिन कीर्तिनगर ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और भावनात्मक दृष्टि से जीवंत हो उठा।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अमर शहीद मोलू भरदारी एवं नागेंद्र सकलानी की पावन स्मृति में आयोजित शहीदी मेले के दूसरे दिन कीर्तिनगर ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और भावनात्मक दृष्टि से जीवंत हो उठा। शौर्य,बलिदान और लोक-संस्कृति को समर्पित इस मेले का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट वन मंत्री सुबोध उनियाल,नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष डॉ.राकेश मोहन मैठाणी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसमूह ने वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि कीर्तिनगर ब्लॉक प्रमुख अंचला खण्डेलवाल,पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष टिहरी महिपाल बुटोला,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राम गोदियाल,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ममता देवी सहित शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी के परिजन भी उपस्थित रहे। बच्चों की झांकियों ने बांधा समां,देशभक्ति की गूंज मेले में रेनबो पब्लिक स्कूल,अटल आदर्श इंटर कॉलेज डांगचौरा,होली एंजल स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनुशासन,उत्साह और राष्ट्रप्रेम से सजी इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों से सराहा। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट परिणाम में प्रथम स्थान-रेनबो पब्लिक स्कूल,द्वितीय स्थान-जीआईसी डांगचौरा,तृतीय स्थान-सेनफोर्ड पब्लिक स्कूल। ब्लॉक प्रमुख अंचला खण्डेलवाल ने शहीदी मेले के भव्य आयोजन के लिए नगर पंचायत कीर्तिनगर को अपनी निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा कर शहीदों के प्रति सम्मान और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कीर्तिनगर की जनता का मेरे राजनीतिक जीवन में विशेष स्थान है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन शहीदों और आंदोलनकारियों की देन है। राष्ट्रहित में संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की न्यूणी सैंण में हिल व्यू पार्क का निर्माण,न्यूणी सैंण में गेस्ट हाउस निर्माण,कीर्तिनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना,इन घोषणाओं से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। लोक-संस्कृति का महायज्ञ शहीदी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की शानदार प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस और लोक-संस्कृति से सराबोर कर दिया। उन्होंने बाली संधियां कु पर्व जाग,कैमरा का नीच फोटो का बीच,हरिया भरया बन मां,मां राजराजेश्वरी जागर,घंडियाल देवता जागर जैसे प्रसिद्ध जागरों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। ढोल-दमाऊं की गूंज पर श्रोता झूम उठे और पूरा मेला लोक-संस्कृति के रंग में रंग गया। अमर शहीद मोलू भरदारी और नागेंद्र सकलानी के नाम पर आयोजित यह मेला केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि नई पीढ़ी को शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाला सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव बनकर उभरा। मेले में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देवभूमि आज भी अपने वीर सपूतों को हृदय में बसाए हुए है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...