
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। खण्ड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को कीर्तिनगर विकासखण्ड के समस्त न्याय पंचायतों के विद्यालयों द्वारा ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा,अभिभावकों की सहभागिता और विद्यालयों की सृजनात्मकता को एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैंप वॉक,लोकनृत्य,नाटक,कुर्सी दौड़ एवं सर्वश्रेष्ठ एसएमसी प्रतियोगिता जैसे रंगारंग एवं रोचक आयोजनों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और अभिभावकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं,बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी है। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे रैंप वॉक प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर-प्रथम स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर,द्वितीय स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजूली डागर,तृतीय स्थान-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगसू। कुर्सी दौड़ अभिभावक वर्ग -प्रथम स्थान-विनीता देवी (रा.प्रा.वि. कीर्तिनगर),द्वितीय स्थान-किरन देवी (रा.प्रा.वि. थाती डागर),तृतीय स्थान-लक्ष्मी देवी (रा.प्रा.वि.आच्छरीखुण्ट)। लोकनृत्य प्रतियोगिता-प्रथम स्थान-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगसू,द्वितीय स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैखण्डी तल्ली,तृतीय स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालयकीर्तिनगर। नाटक प्रतियोगिता-प्रथम स्थान-राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार। सर्वश्रेष्ठ एसएमसी प्रतियोगिता-प्रथम स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालय नागराजाधार,द्वितीय स्थान-राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा,तृतीय स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मोली
कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ.यशवंत सिंह नेगी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सपनों की उड़ान जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इससे विद्यालय और समाज के बीच मजबूत सेतु बनता है। कार्यक्रम में विकासखण्ड के बीआरसी,बीआरपी,सीआरसी,सीआरपी,शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ बीआरसी रमेश रौथान,प्रधानाध्यापक जगदीश वर्धन एवं बीआरपी विजय सिंह रावत द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंचन बीआरपी,प्रिया असवाल बीआरपी,दुर्गा प्रसाद लखेड़ा (रा.उ.प्रा.वि. बैंज्वाड़ी),अनिल भट्ट (अभिभावक) तथा कुलदीप नेगी (रा.प्रा.वि. कुलेड़ी) सहित अन्य शिक्षकों एवं अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब विद्यालय,शिक्षक,छात्र और अभिभावक एक साथ आगे बढ़ते हैं,तब शिक्षा वास्तव में जीवन को दिशा देती है।