कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत,देवप्रयाग से श्रीनगर तक उमड़ा जनसैलाब,ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा पूरा क्षेत्र

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत सिंह चौधरी के प्रथम क्षेत्रीय दौरे ने जनसमर्थन और उत्साह का नया इतिहास रच दिया। देहरादून से अपने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत सिंह चौधरी के प्रथम क्षेत्रीय दौरे ने जनसमर्थन और उत्साह का नया इतिहास रच दिया। देहरादून से अपने गृह जनपद की ओर बढ़ते हुए देवप्रयाग,कीर्तिनगर,श्रीनगर,श्रीकोट से लेकर रुद्रप्रयाग तक पूरे मार्ग पर अभूतपूर्व स्वागत देखने को मिला। हर जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं,ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में सुबह से ही समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा,कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जय-जयकार के नारों से वातावरण गूंज उठा। श्रीनगर पहुंचते-पहुंचते यह स्वागत एक विशाल जनसैलाब में तब्दील हो गया,जहां हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जीएमवीएन से लेकर बेस अस्पताल तक स्वागत की धूम श्रीनगर स्थित जीएमवीएन परिसर और बेस अस्पताल में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल में कर्मचारियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भरत सिंह चौधरी ने कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। रुद्रप्रयाग में भी जोरदार स्वागत,आतिशबाजी से मना जश्न रुद्रप्रयाग जनपद के खांकरा,नरकोटा और मुख्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जगह-जगह मंत्री को फूल-मालाओं और बुक्कों से लाद दिया गया,जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में डूबा नजर आया। अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आने वाले समय में इन कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समय कम या ज्यादा होने का कोई प्रश्न नहीं है,हमारी प्राथमिकता सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का विश्वास भी जताया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़,कई गणमान्य रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,शिव सिंह नेगी,जसपाल सिंह चौहान,गम्भीर सिंह रौतेला,जसपाल सिंह गुसाईं,ऋषि सेमवाल,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा,संदीप राणा,आशीष चौहान,प्रदीप नौटियाल,अमित मलवाल,मनमोहन सिंधवाल,त्रिलोक सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जसवंत सिंह राणा द्वारा किया गया। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में हुए इस ऐतिहासिक स्वागत ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भरत सिंह चौधरी से जनता की अपेक्षाएं काफी बढ़ चुकी हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह जनसमर्थन विकास के ठोस परिणामों में किस प्रकार परिवर्तित होता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...