खिर्सू के खोला गांव से हुई गढ़वाली लघु फिल्म नौनी बुढ़ेगी शूटिंग का शुभारंभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाली संस्कृति और समाज की हकीकत को बड़े पर्दे पर उतारने की कड़ी में भागीरथी कला संगम के बैनर तले बनने जा रही गढ़वाली लघु फिल्म नौनी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाली संस्कृति और समाज की हकीकत को बड़े पर्दे पर उतारने की कड़ी में भागीरथी कला संगम के बैनर तले बनने जा रही गढ़वाली लघु फिल्म नौनी बुढ़ेगी का शुभारम्भ खिर्सू विकासखंड के सुरम्य खोला गांव से हुआ। रविवार को आयोजित मुहूर्त शॉट में गांव के ग्राम प्रधान अभिषेक घिल्डियाल ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया,जबकि रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनूप घिल्डियाल ने फ्लैप दबाकर शूटिंग का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खोला गांव का माहौल पूरी तरह फिल्मी रंग में रंगा दिखा। ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ इस अनूठी पहल का स्वागत किया। फिल्म का निर्देशन मदन गड़ोई कर रहे हैं। नौनी बुढ़ेगी का संदेश-फिल्म के निर्देशक मदन गड़ोई ने बताया कि यह लघु फिल्म आज की नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। आज कई युवा माता-पिता की इच्छाओं को नजरअंदाज कर विवाह जैसे बड़े फैसले लेते हैं और बाद में पछताते हैं। यह फिल्म उन्हें सोचने पर मजबूर करेगी और अपने परिवार व संस्कारों की अहमियत समझाएगी। फिल्म का फिल्मांकन खिर्सू की प्राकृतिक वादियों व राठ क्षेत्र तथा आसपास के रमणीय स्थलों पर किया जाएगा। कलाकारों की टुकड़ी-फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में शोनिका,शेखर काला,रमेश चंद्र थपलियाल,गणेशी भण्डारी,मुकेश नौटियाल,राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,धर्मेंद्र सिंह,रवि पूरी,संजय कोठारी,पदमेंद्र रावत आदि कलाकार नजर आएंगे। ग्राम प्रधान अभिषेक घिल्डियाल का कहना है गढ़वाली भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए यह एक सराहनीय प्रयास है। खोला गांव को इस फिल्म का पहला पड़ाव बनाना हमारे लिए गौरव की बात है। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनूप घिल्डियाल ने कहा ऐसे प्रयास न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देते हैं बल्कि हमारी संस्कृति को भी जीवित रखते हैं। आने वाली पीढ़ी को यह फिल्म जरूर प्रेरित करेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...