खिर्सू के नौनिहालों को मिली ठिठुरन से राहत-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निजी संसाधनों से खिर्सू प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को वितरित किए गर्म ट्रैक सूट

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी गढ़वाल। जब नीति के साथ संवेदनशीलता और पद के साथ जिम्मेदारी जुड़ती है,तब जनसेवा केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहती,बल्कि जमीन पर उसका असर साफ दिखाई देता है।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी गढ़वाल। जब नीति के साथ संवेदनशीलता और पद के साथ जिम्मेदारी जुड़ती है,तब जनसेवा केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहती,बल्कि जमीन पर उसका असर साफ दिखाई देता है। उत्तराखण्ड सरकार के शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ऐसी ही संवेदनशील सोच का परिचय देते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए स्वयं के प्रयासों एवं निजी संसाधनों से उच्च गुणवत्ता के गर्म ट्रैक सूट उपलब्ध कराकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय खिर्सू,कोठगी,मरखोड़ा,भैसकोट एवं बुघाणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को गर्म ट्रैक सूट वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम में पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.अरविंद दरमोड़ा,ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत,मंडल अध्यक्षा मीना गैरोला,विधायक प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल,नितिन घिल्डियाल एवं प्रमोद उनियाल ने बच्चों को ट्रैक सूट प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने निजी संसाधनों से बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता के गर्म ट्रैक सूट उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल वस्त्र वितरण नहीं,बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति मंत्री की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डॉ.दरमोड़ा ने यह भी बताया कि कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से प्रदेशभर में मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत सप्ताह में एक दिन पारंपरिक भोजन परोसा जा रहा है,जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उनकी उपस्थिति एवं सीखने की क्षमता में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। जनप्रतिनिधियों के विचार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत ने कहा डॉ.धन सिंह रावत ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं,वे ऐतिहासिक हैं। निजी संसाधनों से बच्चों के लिए ट्रैक सूट उपलब्ध कराना उनकी संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने कहा पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करती है ऐसे में कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विधायक प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल ने कहा डॉ.धन सिंह रावत केवल योजनाओं की घोषणा नहीं करते,बल्कि उन्हें धरातल पर उतारते हैं। बच्चों के लिए यह पहल उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल ने बताया कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा स्वयं के संसाधनों से उपलब्ध कराए गए लगभग 700 गर्म ट्रैक सूट खिर्सू मंडल के छात्र-छात्राओं में वितरित किए जा रहे हैं,जिससे शीतकाल में बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्राम प्रधान कोठगी प्रभा देवी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभा देवी ने कहा इस पहल से अभिभावकों में खुशी है और बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ा है। कैबिनेट मंत्री का यह कदम वास्तव में सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक,ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की इस मानवीय एवं जनहितकारी पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...