खिर्सू-बुघाणी मार्ग पर रोटरी क्लब का स्वच्छता अभियान-स्वच्छ श्रीनगर के संकल्प के साथ दिया जनभागीदारी का संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नगर को स्वच्छ,सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब श्रीनगर ने बुघाणी मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर को स्वच्छ,सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब श्रीनगर ने बुघाणी मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों ने सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में बिखरे कचरे को एकत्रित किया। एकत्रित कचरे का नगर निगम श्रीनगर के सहयोग से उचित निस्तारण भी किया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से रोटरी क्लब ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाना,कचरे का उचित निस्तारण करना और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगर का निर्माण तभी संभव है,जब नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही शहर को साफ-सुथरा रखा जा सकता है। रोटरी क्लब समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में नगर के अन्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे,ताकि स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम के संयोजन में रोटेरियन आशीष सुन्द्रियाल का विशेष सहयोग रहा। अभियान में क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट,कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन आशीष सुन्द्रियाल,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन मनीष कोठियाल,रोटेरियन रविन्द्र कैंतुरा,रोटेरियन संदीप रावत एवं रोटेरियन सीताराम बहुगुणा उपस्थित रहे। संदेश स्पष्ट है-स्वच्छ शहर केवल अभियानों से नहीं,बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी और निरंतर सहभागिता से बनता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...