खिर्सू ब्लॉक प्रधान संघ का नेतृत्व अब धीरेंद्र सिंह नेगी के हाथों में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में हर्षोल्लास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू में आयोजित ब्लॉक प्रधान संघ चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रधान थापला) ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू में आयोजित ब्लॉक प्रधान संघ चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रधान थापला) ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। यह चुनाव खिर्सू ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुआ,जिसमें प्रधानों ने सर्वसम्मति से अपना मत व्यक्त किया। धीरेन्द्र सिंह नेगी को कुल 45 में से 23 मत प्राप्त हुए। जीत की औपचारिक घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से गूंज उठा। उनके चयन को क्षेत्रीय प्रधानों ने उनके अनुभव,सहज नेतृत्व क्षमता और गहरी राजनीतिक समझ का परिणाम बताया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने संबोधन में धीरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा मैं सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करता हूं। यह केवल एक पद नहीं,बल्कि क्षेत्र की जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर खिर्सू ब्लॉक के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नेगी की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की ताकत और एकजुटता का संदेश दिया। भाजपा खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला ने कहा कि प्रधान संघ अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत इस बात का प्रमाण है कि गांव-गांव तक पार्टी की पकड़ मजबूत हो चुकी है। यह जीत केवल धीरेन्द्र सिंह नेगी की नहीं बल्कि पूरे संगठन की जीत है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,जिला मंत्री रमेश मंद्रवाल,मंडल महामंत्री भूपेंद्र पंवार,कमल रावत,मंडल मंत्री जगमोहन तड़ियाल,नरेंद्र रावत,मंडल उपाध्यक्ष हरीश चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश चंद्र,राहुल प्रसाद,रुचि देवी,मंडल मीडिया प्रभारी अनंत भंडारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और इसे पार्टी के लिए भविष्य के पंचायत एवं निकाय चुनावों का शुभ संकेत बताया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...