खिर्सू ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन-शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न,200 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। एनआईटी मैदान श्रीनगर में शुक्रवार को विकासखंड खिर्सू की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन-शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 6 संकुलों के करीब 200

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। एनआईटी मैदान श्रीनगर में शुक्रवार को विकासखंड खिर्सू की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन-शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 6 संकुलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपने कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम श्रीनगर की महापौर के प्रतिनिधि एवं पार्षद सुमित बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी,प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा रेखा नेगी,जूनियर शिक्षक संघ खिर्सू के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिष्ट तथा बीआरसी समन्वयक मुकेश काला ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक खेल समन्वयक नवीन नेगी,मनोज कपरवाण और तारेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। मुख्य अतिथि सुमित बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं,बल्कि आत्मविश्वास,अनुशासन और टीम वर्क को विकसित करने का साधन भी हैं। उन्होंने कहा कि खेल भावना से खेलने पर व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर सकारात्मक बदलाव आते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी ने कहा कि खेल हमें निष्पक्षता,आदर और सम्मान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। खेलों में हार-जीत गौण है,असल मायने खेल की भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में कबड्डी,खो-खो,दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने खेल मैदान में पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम दौड़ के विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम-50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक,अनमोल संकुल डांग,अंकित संकुल भट्टीसेरा,अनुज संकुल चमराड़ा,50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका,यशस्वनी संकुल डांग,मानवी संकुल गोदा,दीपिका संकुल भट्टीसेरा,100 मीटर दौड़ बालक अनमोल संकुल डांग,अंकित संकुल भट्टीसेरा,अनुज संकुल चमराड़ा,100 मीटर दौड़ बालिका यशस्वनी संकुल डांग,मानवी संकुल गोदा,दीपिका संकुल भट्टीसेरा,200 मीटर दौड़ बालक निहाल संकुल देवलगढ़,आर्यन संकुल गोदा,अनुज संकुल चमराड़ा। प्रतियोगिता का संचालन बीआरसी समन्वयक मुकेश काला ने किया। निर्णायक मंडल में जिला सहायक खेल समन्वयक ललित बिष्ट,नवीन नेगी,मनोज कपरवाण,पद्मेंद्र लिंगवाल,चंद्रमोहन बिष्ट,धर्मेंद्र कैन्तुरा,प्रकाश रावत,नवीन धरिवाल,आशीष जैन,भगवती प्रसाद गौड़,संजय प्रकाश,विनीता पैन्यूली,विक्रम नखोलिया,पूनम रतूड़ी,उमा पूजारानी,देवेंद्र असवाल,मनोज नौडियाल,विमल कुमार,अनूप पटेल,विपिन गौतम समेत अनेक निर्णायक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान में बच्चों का जोश और ऊर्जा देखते ही बनती थी। प्रतियोगिता के अंत में आयोजकों ने प्रतिभागी छात्रों को भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनमें खेल भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम साबित हुआ।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...