खिर्सू सीएचसी में लगा नि:शुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर-174 से अधिक ग्रामीणों को मिला उपचार

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत आज 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भव्य निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत आज 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भव्य निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने किया। इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम डॉ.दिगपाल ईएनटी,डॉ.शुभम जनरल मेडिसिन,डॉ.मोहित कुमार नेत्र रोग,डॉ.सचिन चौबे अस्थि रोग,डॉ.आशीष गुसाई मनोरोग ने सामूहिक रूप से ग्रामीणों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही मरीजों को आवश्यक औषधियां भी वितरित की गई। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 174 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ उठाया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार ईएनटी विभाग में 23 मरीज,नेत्र रोग विभाग में 67 मरीज,जनरल मेडिसिन एवं फिजिशियन विभाग में 46 मरीज,अस्थि रोग विभाग में 54 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जांच की गई। साथ ही 10 दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत जिले की समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ गांवों तक परामर्श,प्रारंभिक उपचार और जांच सुविधाएं पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि जिले के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने कहा स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है,जिससे दूरस्थ गांवों के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उनके घर-द्वार पर मिल पा रही हैं। भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जाने चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश मंद्रवाल,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्सू डॉ.जीशान अली,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मनीष रावत,चिकित्साधिकारी डॉ.शिवम एवं सुनील खंडूरी,प्रदीप रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...