खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में गढ़वाल विश्वविद्यालय के पंकज सिंह रिलकोटिया ने 57 किलोग्राम बाॅक्सिंग वर्ग में रचा इतिहास,पंजाब विश्वविद्यालय के अक्षत को हराकर जीता गोल्ड

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली मुक्केबाज पंकज सिंह रिलकोटिया ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025, भरतपुर (राजस्थान) में सुनहरा इतिहास रच दिया। पुरुष 57 किलोग्राम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली मुक्केबाज पंकज सिंह रिलकोटिया ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025, भरतपुर (राजस्थान) में सुनहरा इतिहास रच दिया। पुरुष 57 किलोग्राम बॉक्सिंग वर्ग के रोमांचक फाइनल में पंकज ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के मजबूत प्रतिद्वंदी अक्षत को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी का स्वर्ण नहीं,बल्कि गढ़वाल विश्वविद्यालय और सम्पूर्ण गढ़वाल क्षेत्र की अस्मिता और गौरव का प्रतीक बन गई है। कठिन संघर्ष, उत्कृष्ट तकनीक और फौलादी जज्बे के साथ पंकज ने फाइनल में जिस आत्मविश्वास से मुकाबला जीता,उसने दर्शकों,विशेषज्ञों और आयोजकों सभी का ध्यान खींचा,पंकज की इस शानदार जीत के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय परिवार में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड,शारीरिक शिक्षा विभाग,शिक्षक,छात्र और खेल प्रेमियों ने पंकज को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गढ़वाल के युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल स्तंभ बताते हुए कहा कि पंकज ने न केवल विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है बल्कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों में ऊर्जा,उम्मीद और नई दिशा भर दी है। पंकज के कोच व साथी खिलाड़ियों ने बताया कि उनका समर्पण,कड़ी मेहनत और अनुशासन उन्हें विशिष्ट बनाता है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरक मिसाल है। भरतपुर के रिंग में चमका यह स्वर्ण गढ़वाल की धरती के लिए ऐतिहासिक पल दर्ज करता है। यह सिद्ध करता है कि जुनून,निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ कोई भी शिखर पाना असंभव नहीं। मोहित सिंह बिष्ट सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा (विश्वविद्यालय खेल बोर्ड) ने पंकज की सफलता पर बधाई देते हुए कहा पंकज की यह उपलब्धि हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कठिन परिश्रम,अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया है। उनका प्रदर्शन आने वाले समय में विश्वविद्यालय के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड हर संभव सहयोग के साथ युवा प्रतिभाओं को ऐसे ही बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गढ़वाल विश्वविद्यालय परिवार पंकज की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और उन्हें भविष्य की सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...