गढ़वाल की प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा-ऋदधुमन सुब्बा ने जीता कांस्य पदक,खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की युवा खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऋद्धुमन सुब्बा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की युवा खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऋद्धुमन सुब्बा ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता 2 से 8 मार्च 2026 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा में आयोजित की गई,जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से सात खिलाड़ियों की टीम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम भार वर्ग में ऋद्धुमन सुब्बा ने शानदार मुक्केबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के खिलाड़ी परवीन कुमार को दूसरे राउंड में नॉकआउट पंच से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके इस दमदार प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया,बल्कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण बना। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम के चार खिलाड़ियों ने प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर अपनी क्षमता का परिचय दिया,जिससे विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभा का स्तर स्पष्ट रूप से सामने आया। टीम के कोच विक्रमजीत सिंह और मैनेजर डॉ.राधेश्याम ने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की मेहनत,समर्पण और विश्वविद्यालय के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन ही खिलाड़ियों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के प्रभारी खेल निदेशक प्रोफेसर जे.पी.मेहता ने ऋद्धुमन सुब्बा और उनके प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा मोहित सिंह बिष्ट ने भी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि बॉक्सिंग में यह लगातार तीसरा वर्ष है जब गढ़वाल विश्वविद्यालय का कोई खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर रहा है,जो विश्वविद्यालय की खेल परंपरा और प्रशिक्षण व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि कांस्य पदक विजेता ऋद्धुमन सुब्बा वर्तमान में डी.ए.वी.पी.जी.कॉलेज देहरादून के छात्र हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 2024 में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में भी भाग ले चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं-खुले वर्ग और विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ऋद्धुमन सुब्बा को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। उनका यह कांस्य पदक न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि यह गढ़वाल विश्वविद्यालय की खेल परंपरा, प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का भी प्रतीक है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...