
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए गुरूवार से नामांकन शुरू हो गए है। पहले दिन 37 नामांकन प्रपत्र बिके वहीं चार प्रत्याशियों ने अपने नांमाकन प्रपत्र जमा किए। गुरूवार को पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में मुख्य चुनाव अधिकार प्रो एच.सी.नैनवाल के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। छात्र-छात्राओं में चुनाव के प्रति बेहद उत्साह दिखा और छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सहसचिव,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू हुई जिसमें सबसे अधिक अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियो ने फॉर्म खरीदे। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि,सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के तीन-तीन तथा अन्य पदों के लिए 02-02 प्रत्याशियों ने फॉर्म खरीदे। पहले दिन छात्रा कार्यकारणी सदस्य निशा,बीए उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक घिल्डियाल बीकॉम,सचिव पद के लिए मोहित राणा एम.कॉम विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शौर्य विकास उपाध्याय बीकॉम ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को दो बजे नामांकन फॉर्म खरीदने तथा जमा करने का अंतिम दिन होगा,प्रत्याशियों ने फॉर्म त्रुटि से बचने के लिए एक से अधिक फॉर्म खरीदे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.नैनवाल ने कहा कि चुनाव समिति अपने दायित्वों के अनुसार कार्य का निर्वहन कर रहे है लगभग 100 से अधिक शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं वहीं मुख्य छात्र सलाहकार प्रो.एम.एम.सेमवाल ने कहा कि संभवत शुक्रवार को सभी प्रत्याशी अपना नामांकन करेगें उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की कि सभी समय रहते अपना नामांकन दर्ज करायें तथा छात्र-छात्राओं से उन्होंने अनुशासन बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर प्रो.आर.सी.डंगवाल,प्रो.आर.एस.नेगी,प्रो.एच.बी.एस.चौहान,प्रो.एम.सी.सती,प्रो.दीपक कुमार,प्रो.प्रशान्तु कण्डारी,प्रो.सीमा धवन,डॉ.विजयकांत पुरोहित,डॉ.मधुसूदन सती,डॉ.दीपक भण्डारी,डॉ.आर.एस.भण्डारी,डॉ.राहुल बहुगुणा,डॉ.जे.पी.मेहता आदि मौजूद रहे।