गढ़वाल विश्वविद्यालय में महाश्वेता देवी की जन्म शताब्दी पर साहित्यिक संगोष्ठी अंग्रेजी विभाग एवं इकोज लिटरेरी क्लब के तत्वावधान में होगा आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा प्रख्यात लेखिका,साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी की जन्म-शताब्दी के अवसर पर एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा प्रख्यात लेखिका,साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी की जन्म-शताब्दी के अवसर पर एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 फ़रवरी 2026 को विभागाध्यक्ष प्रो.मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में तथा विभाग की साहित्यिक इकाई इकोज लिटरेरी क्लब के तत्वावधान में आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.मोहन सिंह पंवार तथा डीन प्रोफेसर मंजुला राणा की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। संगोष्ठी में महाश्वेता देवी के साहित्यिक योगदान,सामाजिक चेतना,जनजातीय जीवन के प्रति उनकी संवेदनशील दृष्टि तथा शोषित-वंचित वर्ग की आवाज़ को साहित्य के माध्यम से मुखर करने के उनके प्रयासों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। वक्ता उनके लेखन में निहित मानवीय मूल्यों,प्रतिरोध की चेतना और सामाजिक न्याय की अवधारणा पर अपने विचार साझा करेंगे। विभागाध्यक्ष प्रो.मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को महाश्वेता देवी के साहित्य से जोड़ना तथा साहित्य के सामाजिक सरोकारों को समझने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि महाश्वेता देवी का लेखन केवल साहित्य नहीं,बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक,शोधार्थी,छात्र-छात्राएं एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं साहित्यिक वातावरण को और अधिक समृद्ध करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...