गौमाता की सेवा को मिला नया संबल-गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर की गौसेवा वाहन बनी जनसहयोग की मिसाल

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल में विगत वर्षों से निरंतर गौसेवा में संलग्न गौसेवा संवर्धन समिति की एक और सराहनीय पहल ने जनमानस का ध्यान आकर्षित किया है। समिति द्वारा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल में विगत वर्षों से निरंतर गौसेवा में संलग्न गौसेवा संवर्धन समिति की एक और सराहनीय पहल ने जनमानस का ध्यान आकर्षित किया है। समिति द्वारा शुरू की गई गौसेवा वाहन की सुविधा न केवल गौमाता की सेवा और सुरक्षा को नया आयाम देगी,बल्कि यह पहल समाज में संवेदनशीलता,सहयोग और समर्पण की एक प्रेरक मिसाल के रूप में भी उभर कर सामने आई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समिति ने क्षेत्र के सभी गौभक्तों,दानदाताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद प्रकट किया है। समिति का कहना है कि यह वाहन केवल एक साधन नहीं,बल्कि गौमाता के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। सभी गौभक्तों की एकजुटता और अथक प्रयासों के फलस्वरूप यह गौसेवा वाहन आज श्रीनगर क्षेत्र में सेवा के लिए उपलब्ध हो सका है। समिति के मीडिया प्रभारी एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वाहन के माध्यम से अब चोटिल एवं असहाय गोवंश तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही बाजारों से बची हुई फल-सब्जी,हरी घास एवं अन्य चारा सामग्री को एकत्र कर गौवंश तक पहुंचाना भी कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी यह समस्त कार्य अपनी मोटर साइकिल के माध्यम से करते आ रहे थे,जो सीमित संसाधनों के कारण अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। गौसेवा वाहन के आने से कार्य में निश्चित रूप से गति,सुविधा और प्रभावशीलता आएगी। समिति ने स्पष्ट किया कि गौसेवा का मार्ग आसान नहीं होता। इसमें अनेक व्यावहारिक,आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियां सामने आती हैं,किंतु गौभक्तों का सहयोग,निःस्वार्थ सेवा भाव और सामूहिक प्रयास इन सभी बाधाओं को पार करने की शक्ति प्रदान करते हैं। इसी जनसहयोग का परिणाम है कि आज गौसेवा संवर्धन समिति की सेवा-यात्रा और अधिक सशक्त हुई है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी,उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी,कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश नौटियाल,विधि सलाहकार पंकज बहुगुणा,मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल सहित समिति से जुड़े अनेक कार्यकर्ता एवं गौभक्त उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को गौमाता की सेवा में एक मील का पत्थर बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल विगत कई वर्षों से गौ संरक्षण,गौसेवा एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति की यह नई पहल निस्संदेह समाज को यह संदेश देती है कि जब सेवा,श्रद्धा और संगठन एक साथ चलते हैं,तब सकारात्मक परिवर्तन अवश्य संभव होता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...