गौशाला निर्माण स्वागतयोग्य,लेकिन संचालन पर गंभीरता जरूरी–रामलाल नौटियाल

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।नगर पंचायत कीर्तिनगर में निर्माणाधीन गौशाला को लेकर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के महासचिव एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने कहा कि गौशाला का

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।
नगर पंचायत कीर्तिनगर में निर्माणाधीन गौशाला को लेकर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के महासचिव एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने कहा कि गौशाला का निर्माण स्वागत योग्य कदम है,लेकिन इसका सही संचालन ही इसकी सफलता का मूल आधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगह गौशालाएं बन तो जाती हैं,परंतु ठोस रणनीति और समुचित प्रबंधन के अभाव में वे उपेक्षा का शिकार हो जाती हैं। नौटियाल ने कहा कि कीर्तिनगर बाजार से लेकर जाखनी-घिल्डियाल गांव और मलेथा तक सड़कों पर बेसहारा गायों की मौजूदगी से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गायें खुले में कूड़े के ढेर पर प्लास्टिक और गंदगी खाती देखी जा सकती हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इमारत खड़ी कर देने से गौशाला का उद्देश्य पूरा नहीं होता,जब तक उसकी संचालन व्यवस्था सुदृढ़,जवाबदेह और नियमित निगरानी में न हो। उन्होंने बताया कि इसी परिसर में पहले भी एक गौशाला बनी थी,जिसका संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो पाया। अब जो नई बिल्डिंग तैयार हो रही है,उसके संचालन की योजना पहले से तय होनी चाहिए,ताकि इसका लाभ वास्तविक रूप से गायों को मिल सके। गौशाला बनाना एक शुभ कार्य है,लेकिन गायों की सेवा तभी सार्थक होगी जब उनका संरक्षण,भोजन,स्वास्थ्य और देखरेख की पुख्ता व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर समाजसेवी रोशन सेमवाल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी गौशाला परिसर का निरीक्षण किया और नगर पंचायत से संचालन व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कीर्तिनगर,तहसील प्रशासन और एसडीएम कीर्तिनगर को संयुक्त रूप से इस विषय पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए,ताकि बेसहारा गायों को सुरक्षित आश्रय मिल सके और सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। नौटियाल ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन इस दिशा में समय रहते ठोस कदम उठाए,तो कीर्तिनगर एक मॉडल गौशाला संचालन केंद्र के रूप में स्थापित हो सकता है,जिससे न केवल क्षेत्र की गायों को आश्रय मिलेगा,बल्कि आमजन में भी गौसेवा के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...