ग्रामीणों की शिकायतों का हर-हाल में होगा समाधान–उप जिलाधिकारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकास खण्ड के राजकीय इन्टर कॉलेज मे जन-जन की सरकार के तहत कार्यक्रम मे ग्रामीणों की कुल 35 पैंतीस शिकायतें दर्ज की गई। जिसमे अधिकतर शिकायतों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकास खण्ड के राजकीय इन्टर कॉलेज मे जन-जन की सरकार के तहत कार्यक्रम मे ग्रामीणों की कुल 35 पैंतीस शिकायतें दर्ज की गई। जिसमे अधिकतर शिकायतों समाधान मौके पर ही किया गया कीर्तिनगर उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो से आम जनो की शिकायतें व उसका निवारण करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी तरह कार्यक्रमो को तमाम सुदूरवर्ती गांव मे किया जायेगा तथा उसका समाधान करना भी विभागीय जिम्मेदारी होगी। उप जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा और सरकार का उद्देश्य भी यही है कि आमजन तक इसका लाभ मिले। इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख प्रियंका जयाड़ा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है हर व्यक्ति की शिकायतों को सुनना और उसका निवारण करना है। इस मौके पर पेयजल,सिंचाई,बालविकास,वन विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...