हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण जनता के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में चक्करगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण का सपना अब साकार होने जा रहा है। शासन से इस योजना को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.धन सिंह रावत के अथक प्रयासों से इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति की जानकारी देते हुए डॉ.रावत ने कहा कि उनका संकल्प हमेशा से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने का रहा है। उन्होंने कहा कि चक्करगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण लंबे समय से जनता की प्रमुख मांग रही थी। इस सड़क के बन जाने से न केवल चक्करगांव और कल्याणखाल के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा,बल्कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की सीमा से जुड़े इस मार्ग से दोनों ही मंडलों के लोगों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। जब तक गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं होगी,तब तक आर्थिक और सामाजिक विकास की गति तेज नहीं हो सकती। इस मार्ग के डामरीकरण से विद्यार्थियों,किसानों,व्यापारियों और आम ग्रामीणों को नई सुविधा मिलेगी और क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा। ग्रामीणों में हर्ष और आभार-मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु स्वीकृति मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने डॉ.रावत का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से आवागमन की कठिनाइयां दूर होंगी, दैनिक जीवन सरल होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। आभार प्रकट करने वालों में थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी,नवीन जोशी,अमर सिंह,मनोज रमोला,पुष्पेंद्र भंडारी,गोपाल सिंह,कैलाश ढोंढियाल,प्रताप सिंह,कुंवर सिंह सहित समस्त चौथान क्षेत्र की जनता शामिल रही। इस अवसर पर गणेश भट्ट जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पौड़ी गढ़वाल ने भी इसे क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।