चमोली के देवाल क्षेत्र में स्वास्थ्य का महाअभियान-29 मार्च को लगेगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी चमोली/देवाल/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र में 29 मार्च 2026 को एक विशाल

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

चमोली/देवाल/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र में 29 मार्च 2026 को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संगम मैदान देवाल में प्रातः 9 बजे से शुरू होने वाले इस स्वास्थ्य महाअभियान में क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच,परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य शिविर में 25 से अधिक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी,जो विभिन्न रोगों की जांच कर रोगियों को उचित सलाह देगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना है,ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार संभव हो सके। इस जनकल्याणकारी आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल का विशेष सहयोग मिल रहा है,जबकि इस पहल के मुख्य आयोजक डॉ.दर्शन दानू पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवाल हैं,जिनके प्रयासों से यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर साकार हो रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। साथ ही अपने परिवार,मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इस शिविर की जानकारी देकर उन्हें इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें। आज के बदलते जीवन परिवेश में जहां असंतुलित दिनचर्या और खानपान के कारण विभिन्न बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं,ऐसे में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी बल्कि एक स्वस्थ,सजग और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर पूरी तरह से जनहित को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है और इसमें हर आयु वर्ग के लोग लाभ उठा सकते हैं। 29 मार्च को संगम मैदान देवाल पहुंचकर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाएं और इस जनसेवा के महाअभियान का हिस्सा बनें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...