छात्र हितों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए पुष्कर सिंह चौहान सम्मानित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। छात्रों की समस्याओं का समाधान करना हो या सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी हो,एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मठ कर्मचारी पुष्कर सिंह चौहान का नाम सबसे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। छात्रों की समस्याओं का समाधान करना हो या सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी हो,एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मठ कर्मचारी पुष्कर सिंह चौहान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। विश्वविद्यालय परिसर में लंबे समय से छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने वाले चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व प्रमुख एवं पूर्व छात्रसंघ महासचिव डॉ.दर्शन दानू तथा पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुराग चमोली ने पुष्कर सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक सरोकारों और छात्र हितों के प्रति समर्पण की सराहना की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख डॉ.दर्शन दानू ने कहा कि पुष्कर सिंह चौहान द्वारा लगातार विश्वविद्यालय में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौहान हमेशा निःस्वार्थ भाव से छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में जब भी किसी छात्र या कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या आती है,तो चौहान उसे गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए प्रयास करते हैं। डॉ.दानू ने कहा कि उनके इसी समर्पण,मेहनत और समाज के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और समाज को ऐसे कर्मठ और संवेदनशील लोगों की हमेशा जरूरत रहती है। वहीं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुराग चमोली ने कहा कि पुष्कर सिंह चौहान विश्वविद्यालय में अपने अच्छे कार्यों और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि चौहान हमेशा छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और उनके समाधान के लिए प्रशासन तक बात पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय है और वे हमेशा समाज के हित में आगे बढ़कर कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान होना समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद पुष्कर सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह छात्रों,कर्मचारियों और समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। चौहान ने कहा कि किसी भी संस्था की मजबूती उसके छात्रों और कर्मचारियों से होती है और उनकी समस्याओं का समाधान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। चौहान ने यह भी कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह तथा विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है,जिसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षा,शोध और छात्र सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से संस्थान की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पुष्कर सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनका कार्य और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...