जनता की शिकायत पर तुरंत एक्शन-जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया खुद पहुंचीं कुण्डोली गांव,पेयजल समस्या के समाधान को दिए सख्त निर्देश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन का एक प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला,जब जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कुण्डोली गांव में पेयजल

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन का एक प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला,जब जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कुण्डोली गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और समस्या के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दरअसल,गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी,जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत प्राप्त होते ही जिलाधिकारी ने मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधे गांव पहुंचकर पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ गांव की जलापूर्ति व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने स्वयं विभिन्न घरों और सार्वजनिक नलों पर जाकर पानी की आपूर्ति की स्थिति की जांच की,ताकि जमीनी स्तर पर वास्तविक हालात का सही आकलन किया जा सके। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गांव में मौजूद पेयजल टैंक की क्षमता वर्तमान आबादी और जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रैविटी और पंपिंग आधारित पेयजल योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जल टैंक की क्षमता 5 किलोलीटर से बढ़ाकर 17 किलोलीटर करने के निर्देश दिए,जिससे गांव में पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गांव के नलों पर कंट्रोलर सिस्टम स्थापित किया जाए,ताकि पानी का दबाव संतुलित बना रहे और प्रत्येक घर तक समान रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए,जिससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। जिलाधिकारी की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार उनकी समस्या को इतनी गंभीरता से सुना और समझा गया है। ग्राम प्रधान संतोष नेगी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की इस सक्रियता से गांव की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी स्वयं गांव में आकर समस्याओं को देखते और सुनते हैं,तो समाधान भी तेजी से निकलता है। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी,कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी की इस पहल ने यह संदेश दिया कि जब प्रशासन संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ सीधे जनता के बीच पहुंचता है,तो समस्याओं का समाधान भी तेज और प्रभावी तरीके से संभव हो जाता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...