जनपद पौड़ी में धूमधाम से मनायी गयी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,कुशल प्रशासक एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,कुशल प्रशासक एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस.भदौरिया,मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,प्रो.बी.के.बंगा निदेशक जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज,नगर पालिका अध्यक्षा पौड़ी हिमानी नेगी सहित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा लगायी गयी चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में उपस्थित गणमान्यों ने पंत के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किए व स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों द्वारा पंत के जीवन चरित्र व आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। छात्रों को चाहिए कि वे पंत जी के त्याग,समर्पण और ईमानदारी को अपने जीवन का आदर्श बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी ने कहा कि पंडित की जयंती हमारे लिए गौरव दिवस है। हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इससे पहले सीनियर वर्ग में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज निसणी के नमन रावत ने प्रथम,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी नगर की ऐश्वर्या नौटियाल ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कालेज विद्यालय ल्वाली की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही जूनियर वर्ग में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन परिचय विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल की प्राची ने प्रथम,राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ल्वाली की अंकिता नेगी ने द्वितीय तथा डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी नगर की इल्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न स्थानों में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,उप जिलाधिकारी रेखा आर्य,प्रभारी पुरातत्व इकाई अनिरुद्ध सिंह बिष्ट,भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...