जनपद में ऑपरेशन क्रैक डाउन की कड़ी कार्रवाई-सत्यापन में लापरवाही पर 8 मकान मालिकों पर दस-दस हजार का चालान और 205 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 से चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 से चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत आज व्यापक स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए किरायेदारों,बाहरी व्यक्तियों एवं विभिन्न संस्थानों में रह रहे लोगों का भौतिक सत्यापन किया। अभियान के दौरान होटल,गृह-आवास (होम-स्टे),अतिथि गृह,आश्रम,पेइंग गेस्ट आवास,छात्रावास,कोचिंग सेंटर,निर्माण स्थलों तथा अन्य निजी प्रतिष्ठानों में निवासरत व्यक्तियों का गहन निरीक्षण किया गया। 205 व्यक्तियों का सत्यापन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 205 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इनमें कोटद्वार से 30,लक्ष्मणझूला से 76,कालागढ़ से 9,धुमाकोट से 5,रिखणीखाल से 10,पैठाणी से 5,थलीसैंण से 10,यमकेश्वर से 5,पौड़ी से 8,श्रीनगर से 10,देवप्रयाग से 10,सतपुली से 20 तथा लैंसडाउन से 7 व्यक्ति शामिल रहे। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर 8 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया। इनमें लक्ष्मणझूला के 4,रिखणीखाल के 2,कोटद्वार का 1 तथा पौड़ी का 1 मकान मालिक शामिल है। इसके अतिरिक्त पुलिस सत्यापन न कराने पर 3 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत प्रति व्यक्ति 250 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले अन्य मकान मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से गहन पूछताछ भी की गई,ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक पृष्ठभूमि को समय रहते चिन्हित किया जा सके। जनपद पुलिस का कहना है कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बाहरी अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करना है,जो अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर क्षेत्र में निवास कर रहे हों। साथ ही जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना इस अभियान की प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनसामान्य से भी अपील की गई है कि वे किरायेदार अथवा बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं,ताकि सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...