जयराम संस्कृत डिग्री कॉलेज में औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे सहायक निदेशक योग की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान अभिलेखों से लेकर परीक्षा संचालन तक की हुई सघन जांच

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी ऋषिकेश/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने जयराम संस्कृत डिग्री

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

ऋषिकेश/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने जयराम संस्कृत डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डिग्री कॉलेज के योग विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्य प्रकाश रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित योग विषय की अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं महाविद्यालय में संचालित की जा रही थीं। इसी दौरान सहायक निदेशक डॉ.घिल्डियाल का अचानक निरीक्षण हुआ। उन्होंने परीक्षा कक्षों,उत्तर पुस्तिकाओं,उपस्थिति पंजिकाओं एवं अन्य शैक्षणिक अभिलेखों का सघन निरीक्षण किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से परीक्षा एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्न भी पूछे। निरीक्षण की पुष्टि करते हुए सहायक निदेशक डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि उन्होंने प्रातः वेद संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया,जहां सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद एवं संतोषजनक पाई गई। इसके उपरांत जयराम संस्कृत डिग्री कॉलेज में चल रही योग विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी अभिलेख सही,अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए गए। सहायक निदेशक ने परीक्षा संचालन को लेकर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय से परीक्षक के रूप में पहुंचे योग विभागाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीनारायण जोशी से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा समुचित व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षा की पारदर्शिता,अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विजय,हंसराज भट्ट,पूर्व प्रधानाचार्य मायाराम रतूड़ी,प्रबंधक पी.आर.बडोनी,प्रोफेसर पूजा घिल्डियाल,संगीता,मनीषा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। औचक निरीक्षण ने न केवल परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता को प्रमाणित किया,बल्कि संस्कृत एवं योग शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...