जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहीद दिवस पर वीर शहीदों को नमन,आश्रितों व वीर नारियों को किया गया सम्मानित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शहीद दिवस के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा),पौड़ी द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र,पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शहीद दिवस के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा),पौड़ी द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र,पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिविल जज (सी.डि.)/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए चार वीर सैनिकों की आश्रितों/वीर नारियों कांति देवी,छेला देवी,सुशीला देवी एवं कल्पेश्वरी देवी को नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 के अंतर्गत शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके अद्वितीय त्याग,साहस एवं बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताते हुए उन्हें नमन किया। सिविल जज (सी.डि.)/सचिव,डालसा नाजिश कलीम ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीदों का बलिदान देश की सुरक्षा,सम्मान और अखंडता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि शहीदों के आश्रितों एवं वीर नारियों के सम्मान,संरक्षण तथा उनके विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नालसा एवं डालसा के माध्यम से शहीद परिवारों,पूर्व सैनिकों,महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों,दिव्यांगजनों एवं समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,निःशुल्क विधिक सहायता,लोक अदालत,विधिक परामर्श सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित लोगों से इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर के माध्यम से पूर्व सैनिकों,शहीदों के आश्रितों,वीर नारियों एवं आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेवानिवृत्त) करन सिंह रावत,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन पौड़ी सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) राजेंद्र सिंह राणा,संरक्षक पूर्व सैनिक संगठन कैप्टन (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र सिंह राणा,पैनल अधिवक्ता कुसुम नेगी,जिला डीएलएमए के अधिकार मित्र बबीता देवी,मनोज पाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक सहायता एवं जागरूकता की पहुंच सुनिश्चित करना रहा,जिससे न्याय और समानता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...