डॉ.अतुल बमराड़ा को राष्ट्रीय मिशन फाॅर मेंटरिंग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरखाल के शिक्षक डॉ.अतुल बमराडा को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग के अंतर्गत राष्ट्रीय मेंटर के रूप में चयनित किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरखाल के शिक्षक डॉ.अतुल बमराडा को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग के अंतर्गत राष्ट्रीय मेंटर के रूप में चयनित किया गया है। यह मिशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों का एक राष्ट्रीय समूह तैयार करता है,जो स्कूली शिक्षकों को शैक्षणिक और पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस पहल का संचालन राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत किया जाता है। इसके माध्यम से चयनित मेंटर्स एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए देशभर के शिक्षकों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक शैक्षणिक सहयोग प्रदान करते हैं। डॉ.बमराड़ा शिक्षा नवाचारी शिक्षण पद्धतियों,डिजिटल शिक्षण,ई-कंटेंट निर्माण और शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय पहल में मेंटर के रूप में शामिल किया गया है,जहां वे देशभर के शिक्षकों को बेहतर शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों से सशक्त बनाने में योगदान देंगे। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल,एनसीईआरटी के वरिष्ठ प्रोफेसर ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज एवं आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर अवनीश भट्ट ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...