दीपावली पर पूर्व प्रधान बृजमोहन बहुगुणा की प्रेरक पहल-मिष्ठान वितरण से गांव में बिखेरी खुशियों की मिठास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं,बल्कि दिलों में प्रेम और अपनत्व की रोशनी फैलाने का अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए विकास खण्ड

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं,बल्कि दिलों में प्रेम और अपनत्व की रोशनी फैलाने का अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए विकास खण्ड खिर्सू के बलोड़ी गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा ने इस वर्ष भी परंपरा को निभाते हुए दीपावली के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया। बहुगुणा ने गांव-गांव जाकर लोगों से भेंट की और अपने हाथों से मिठाई वितरित कर त्योहार की खुशियों को सबके साथ साझा किया। ग्रामीणों ने बताया कि बृजमोहन बहुगुणा हर वर्ष दीपावली जैसे पर्वों पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। पूर्व प्रधान बहुगुणा का कहना है कि दीपावली का सच्चा आनंद तब है जब खुशियां सबके जीवन में समान रूप से बिखरें। वे निरंतर सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। स्थानीय नागरिकों ने उनके इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बृजमोहन बहुगुणा जैसे जनप्रतिनिधि समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को जीवित रखते हैं। दीपों के इस पर्व पर उनका यह कदम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...