देवप्रयाग की वर्षों पुरानी मांग पूरी-आईटीआई भवन निर्माण को मिली 914.06 लाख की स्वीकृति,क्षेत्र में कौशल शिक्षा का नया दौर शुरू

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। देवप्रयाग आईटीआई भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 914.06

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। देवप्रयाग आईटीआई भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 914.06 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण फैसला के बाद अब क्षेत्र के युवाओं को कौशल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आईटीआई की स्वीकृति को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनता ने इसे देवप्रयाग विधानसभा के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के लगातार प्रयासों और पहल को जनता ने विशेष रूप से सराहा। लंबे समय से चली आ रही यह मांग कई बार शासन-प्रशासन के सामने उठाई गई थी,लेकिन अंतिम स्वीकृति अब जाकर मिली है। जनता ने विधायक कंडारी के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आईटीआई भवन निर्माण होने के बाद क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के अनेक नए कोर्स संचालित किए जाने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संस्थान स्थानीय युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार करेगा,जिससे रोजगार के अवसर सीधे तौर पर बढ़ेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में तकनीकी संस्थान कम होने के कारण युवाओं को अक्सर दूर शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। इससे आर्थिक बोझ के साथ-साथ सामाजिक कठिनाइयां भी सामने आती थीं। लेकिन आईटीआई स्वीकृति के बाद अब देवप्रयाग के युवाओं को अपने ही घर-परिवार के बीच रहकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्वीकृति की खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। कई स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यह आईटीआई न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा बल्कि आने वाले वर्षों में देवप्रयाग को कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 914.06 लाख रुपये की स्वीकृति देवप्रयाग विधानसभा में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। जनता को अब निर्माण कार्य के शीघ्र शुरू होने की प्रतीक्षा है,ताकि क्षेत्र के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य जल्द आकार ले सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...