देवप्रयाग से उठी शिक्षा की नई लौ मेधावी छात्रों को देव-दर्शन का तोहफा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा और संस्कार को जीवन से जोड़ने की दिशा में देवप्रयाग से एक अनूठी पहल ने प्रदेशभर में मिसाल कायम की है। विधायक विनोद कंडारी की महत्वाकांक्षी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा और संस्कार को जीवन से जोड़ने की दिशा में देवप्रयाग से एक अनूठी पहल ने प्रदेशभर में मिसाल कायम की है। विधायक विनोद कंडारी की महत्वाकांक्षी योजना भारत दर्शन यात्रा इस साल भी जारी रहेगी। आठ साल पहले शुरू हुई यह पहल अब देवप्रयाग की पहचान और पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली यात्रा में इस बार विधानसभा क्षेत्र के टॉपर छात्र-छात्राओं को गुजरात भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थी ऐतिहासिक धरोहरों,आश्रमों और सांस्कृतिक स्थलों से रूबरू होंगे। विधायक कंडारी का कहना है कि भारत दर्शन का अवसर देना न केवल बच्चों को प्रसन्नता और संतोष प्रदान करता है बल्कि उनके भविष्य को संवारने के साथ उन्हें नई ऊंचाइयों पर उड़ान भरने की प्रेरणा भी देता है। हर वर्ष लगभग 100 मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अपने-अपने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी इस यात्रा में शामिल किया जाता है। इन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए विशेष समारोह का भी आयोजन होता है। यात्रा पर होने वाला समूचा व्यय विधायक निधि से वहन किया जाता है। इसके अलावा सहयोगीजन भी इसमें बढ़-चढ़कर योगदान करते हैं। विधायक कंडारी ने स्पष्ट कहा कि यह योजना अब मेरी विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है,जिसे राज्य सरकार भी भरपूर सहयोग दे रही है। ज्ञान ही नहीं अनुभव भी है जरूरी भारत दर्शन यात्रा यही दे रही पूरी। मेधावी छात्रों की असली पहचान,शिक्षा संग संस्कार और सम्मान। भविष्य की उड़ान,देवप्रयाग से भारत दर्शन के संग। जहां शिक्षा मिले प्रेरणा से,वहीं जन्म लेती है सफलता की गाथा। भारत दर्शन यात्रा शिक्षा,संस्कृति और समर्पण का संगम। आठ वर्षों से लगातार आयोजित हो रही भारत दर्शन यात्रा आज देवप्रयाग की शैक्षिक क्रांति का प्रतीक बन चुकी है। यह यात्रा छात्रों को न सिर्फ देश-दर्शन कराती है बल्कि उन्हें जीवन के लिए नई दृष्टि और नई ऊर्जा भी देती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...