देव डोलियों के संग श्रद्धा का महासंगम-धनकुराली में तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। नागेंद्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से धनकुराली में आयोजित तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का शुभारंभ देव डोलियों के आगमन,वैदिक मंत्रोच्चारण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। नागेंद्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से धनकुराली में आयोजित तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का शुभारंभ देव डोलियों के आगमन,वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य रूप से हुआ। धार्मिक उल्लास और लोक आस्था से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। शनिवार को महायज्ञ के दूसरे दिन नागेंद्र देवता,जगदी माता एवं शिव-शक्ति की देव डोलियों के साथ नागराजा की छड़ी के सान्निध्य में विशाल जल कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर धनकुराली के तौक से जगदी माता मंदिर तक श्रद्धा,भक्ति और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। ढोल-दमाऊं की गूंज,वैदिक मंत्रोच्चारण और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जल कलश यात्रा में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली,अति विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग कुलदीप कंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल देव आस्था को सुदृढ़ करते हैं,बल्कि समाज में आपसी सहयोग,एकता और सद्भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने जगदी माता मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण का सुझाव दिया,जिस पर ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली ने इसे पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत सम्मिलित करने की बात कही। लोक आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी,ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार,ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल,कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पवार,प्रधान संगठन महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जयदीप पवार,महिला ब्लाक अध्यक्ष शीला भंडारी,पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला,विनोद ममगांई,शूरवीर सिंह बुटोला,विनोद सिंह राणा,गुणानंद चमोली,अमर सिंह राणा,राकेश भट्ट,चंद्रमोहन रतूड़ी,अंकुर सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा,प्रधान धनकुराली सुबेदार नरेंद्र सिंह राणा,नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा के प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर,रावल नागेंद्र देवता बसंत सिंह राणा,आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल,कमलनयन थपलियाल,भानु प्रसाद ममगांई,विजेंद्र ममगांई,अनिल नैथानी सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। धनकुराली में आयोजित यह महायज्ञ क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं,सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...