देशभक्ति,अनुशासन और एकता का अनुपम उत्सव-केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र एसएसबी श्रीनगर में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे शौर्य और हर्षोल्लास के साथ संपन्न

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) श्रीनगर में राष्ट्र की शान,संविधान की गरिमा और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक 77 वां गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) श्रीनगर में राष्ट्र की शान,संविधान की गरिमा और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक 77 वां गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास,अनुशासन एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक सुभाष चन्द नेगी द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया,पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा जिससे वातावरण भावविभोर हो गया। ध्वजारोहण के पश्चात अपने प्रेरणादायी संबोधन में उप महानिरीक्षक नेगी ने उपस्थित अधिकारीगण,अधीनस्थ अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति आस्था,राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्य,अनुशासन एवं समर्पण के मार्ग पर सतत अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बल कार्मिकों से देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ ईमानदारी,अनुशासन और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों,देशभक्ति गीतों,तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बल कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवारजनों एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया,जिससे सभी में उत्साह और आत्मगौरव की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर केंद्र के समस्त अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी,बल कार्मिक एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से यह आयोजन अनुशासन,एकता और देशप्रेम का यादगार उदाहरण बन गया। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह न केवल एक सरकारी आयोजन रहा,बल्कि यह राष्ट्रभक्ति,समर्पण और भारतीय गणतंत्र की महान परंपराओं का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...