देश के हर गांव में खंडहर बनते मंदिरों को फिर से बनाएगी आस्था का केंद्र-क्राउड फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुरू किया ऐतिहासिक अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारत की पवित्र भूमि,जहां हर गांव में एक मंदिर हमारी संस्कृति,श्रद्धा और पहचान का प्रतीक रहा है,आज वही मंदिर उपेक्षा और असावधानी के कारण खंडहरों में बदलते

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारत की पवित्र भूमि,जहां हर गांव में एक मंदिर हमारी संस्कृति,श्रद्धा और पहचान का प्रतीक रहा है,आज वही मंदिर उपेक्षा और असावधानी के कारण खंडहरों में बदलते जा रहे हैं। कहीं मूर्तियां टूटी हुई हैं,कहीं मंदिर ढह गए हैं,तो कहीं पूजा-अर्चना भी बंद हो चुकी है। इसी पीड़ा को जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया है क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ऐतिहासिक मंदिर पुनर्निर्माण और ग्रामीण विकास अभियान के रूप में पूरे देश में कार्य प्रारंभ कर चुका है। ट्रस्ट के ट्रस्टी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि संस्था 2022 से समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अब इसका लक्ष्य देश के हर राज्य और हर गांव में उन प्राचीन मंदिरों का पुनर्निर्माण,जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण करना है जो उपेक्षा के कारण अपनी पहचान खो चुके हैं। फाउंडेशन को अब तक देशभर से लगभग दो लाख मंदिरों के वीडियो और विवरण प्राप्त हुए हैं। जिनमें से अनेक मंदिरों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। कहीं मूर्तियां खंडित हैं,कहीं पुजारी दान के अभाव में भुखमरी झेल रहे हैं,और कई स्थानों पर तो मंदिरों के अवशेष ही शेष हैं। फाउंडेशन ने इस विशाल अभियान के पहले चरण में 108 मंदिरों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है। इनमें से 15 मंदिरों पर कार्य विभिन्न राज्यों में प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान केवल धार्मिक पुनर्जागरण ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार,पर्यटन और सांस्कृतिक जागरण का भी माध्यम बनेगा। अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस पवित्र अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर के हिंदू भाइयों-बहनों से संयुक्त प्रयास की अपेक्षा है। हर नागरिक इस मिशन का हिस्सा बन सकता है। अरविंद कुमार सिंह का कहना है हमें एकजुट होकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाना है। यह सिर्फ मंदिरों के पुनर्निर्माण का कार्य नहीं,बल्कि हिंदू संस्कृति और आस्था के पुनर्जागरण का अभियान है। जब मंदिर पुनर्जीवित होंगे,तो गांव भी जीवंत होंगे और भारत फिर से अपनी गौरवशाली पहचान प्राप्त करेगा। अभियान का मूल मंत्र-हर गांव में एक मंदिर,हर मंदिर में आस्था-यही है हिंदुत्व का वास्तविक प्रकाश। क्या आप भी इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आज ही जुड़ें क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट से-धरोहर बचाओ,हिंदुत्व जगाओ।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...