देहरादून के होनहार समर्थ घिल्डियाल बने सर्वश्रेष्ठ छात्र गणित में 100% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राजधानी देहरादून के शिक्षा जगत के लिए शनिवार का दिन गौरव का क्षण रहा,जब सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र समर्थ घिल्डियाल ने अपनी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राजधानी देहरादून के शिक्षा जगत के लिए शनिवार का दिन गौरव का क्षण रहा,जब सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र समर्थ घिल्डियाल ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सर्वश्रेष्ठ छात्र 2025 का प्रतिष्ठित सम्मान अर्जित किया। सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन स्थित भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र प्रतिभा अभिनंदन कार्यक्रम में यह सम्मान समर्थ को प्रदान किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून के पूर्व महानिदेशक एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.अश्विनी कुमार शर्मा ने समर्थ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ.शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि गणित जैसे कठिन विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल करना केवल परिश्रम नहीं बल्कि असाधारण प्रतिभा का परिचायक है। समर्थ घिल्डियाल ने जिस लगन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है,वह भविष्य में न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। भारत विकास परिषद के सचिव आर.पी.श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मानित छात्रों का चयन केवल परीक्षा परिणामों के आधार पर ही नहीं,बल्कि अनुशासन,सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखकर किया गया। समर्थ घिल्डियाल ने हर मानक पर खुद को श्रेष्ठ साबित किया है। सम्मान प्राप्त कर अभिभूत समर्थ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल को देते हुए कहा बलूनी पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डारेक्टर विपिन बलूनी,प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल,सीनियर एकेडमिक हेड एस.एस.नेगी सहित मेरे सभी शिक्षकों ने मुझे हर कदम पर सही मार्गदर्शन दिया। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं भविष्य में और भी बड़ी ऊंचाइयां छू सकूं। कार्यक्रम में शिक्षा जगत और समाजसेवा से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी भव्य बना दिया। इनमें समर्थ के पिता सहायक निदेशक डॉ.सी.पी.घिल्डियाल,देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल की माता रजनी थपलियाल,डी.के.शर्मा,कर्नल आर.एस.बिष्ट,जे.के.मैदोला,अभय उनियाल,पवन शर्मा,अनीता कपूर,अंजना महेश्वरी,संध्या वत्स,भैरवी सिंह एवं महक शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। यह सम्मान न केवल समर्थ घिल्डियाल और उनके परिवार के लिए,बल्कि बलूनी पब्लिक स्कूल तथा पूरे देहरादून शहर के लिए गौरव का विषय है। समर्थ की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने आशा व्यक्त की है कि समर्थ आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश के लाखों विद्यार्थियों के रोल मॉडल बनेंगे। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनकी प्रतिभा और समर्पण से भविष्य में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को विश्व पटल पर और अधिक पहचान मिलेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...