नगर निगम श्रीनगर में लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर की ओर से शनिवार को नगर निगम परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर निगम की मेयर आरती

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर की ओर से शनिवार को नगर निगम परिसर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर निगम की मेयर आरती भण्डारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम-स्वनिधि) के लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भागीदारी की। मेले के दौरान शहरी विकास विभाग के सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी ने स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रथम चरण में लाभार्थी को 15 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। द्वितीय चरण में यह राशि बढ़कर 25 हजार रुपये हो जाती है। तृतीय चरण में लाभार्थी को 50 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही डिजिटल लेन-देन की सुविधा अपनाने से उनका कारोबार और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित होगा। उन्होंने लाभार्थियों को स्वनिधि से समृद्धि अभियान से जुड़ने के लाभ भी विस्तारपूर्वक समझाए। इस अवसर पर नगर निगम की सहायक आयुक्त गायत्री बिष्ट,डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्रशेखर बडोनी,निगम के कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स हमारे शहरी जीवन का अहम हिस्सा हैं। स्वनिधि योजना के माध्यम से इन्हें आर्थिक संबल देने का प्रयास हो रहा है। नगर निगम का पूरा प्रयास रहेगा कि कोई भी छोटा व्यापारी योजनाओं की जानकारी से वंचित न रहे। हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे। इस तरह के लोक कल्याण मेले न केवल योजनाओं की जानकारी का मंच बनते हैं,बल्कि आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर बढ़ते कदम भी हैं। जब आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर और सरल तरीके से मिलता है,तभी लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं। छोटे व्यापारियों की मजबूती ही शहर की समृद्धि है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...