नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

सरल स्वभाव और समर्पित कार्यशैली के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे–डॉ.धन सिंह रावत हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद के सामाजिक,राजनीतिक एवं सहकारिता जगत के लिए अत्यंत दुःखद क्षण उस समय आया,जब

📘 इन्हें भी पढ़ें

सरल स्वभाव और समर्पित कार्यशैली के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे–डॉ.धन सिंह रावत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद के सामाजिक,राजनीतिक एवं सहकारिता जगत के लिए अत्यंत दुःखद क्षण उस समय आया,जब जिला सहकारी बैंक पौड़ी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई का आकस्मिक निधन हो गया। उनके देहांत से पूरे जनपद में शोक की लहर व्याप्त है और हर वर्ग ने एक सरल,विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व को खो देने की पीड़ा व्यक्त की है। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,विधायक राजकुमार पोरी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं,सामाजिक संगठनों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई अपने सरल स्वभाव,स्पष्ट विचारधारा और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। सहकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संगठन,समाज और आमजन के हितों के लिए समर्पित रहा। भाजपा संगठन व सामाजिक संगठनों में शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी,खिर्सू ब्लाक प्रमुख अनिल भण्डारी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष बासुदेव कंडारी,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,श्रीनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश असवाल,जिला विधायक प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल,सीमा भण्डारी,दिनेश पटवाल,झावर सिंह रावत,कुशलानाथ,खिर्सू मंडल महामंत्री भुपेंद्र सिंह पंवार,सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी,व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहकारी समितियों से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई का निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कार्यशैली,सरल व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा स्मरणीय बनाए रखेगा। ईश्वर से की गई प्रार्थना श्रद्धांजलि देने वालों ने प्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...