नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सुदृढ़ संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सुदृढ़ संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गूगल मीट के माध्यम से संयुक्त निबंधक,सहकारी समितियां उत्तराखंड मंगला प्रसाद त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नवगठित समितियों के सदस्यता अभियान को गति देने,जिला सहकारी बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने समितियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक,सौरभ कुमार,नाबार्ड के डीडीएम हिमांक शर्मा तथा जिला सहकारी बैंक के डीजीएम कृष्ण कैंतुरा द्वारा भी सहकारिता क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं,वित्तीय समावेशन एवं संस्थागत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यशाला में जनपद के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी,नवगठित सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...