नवोदय परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान,पौड़ी प्रथम-अभिनव जोशी का भव्य सम्मान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा के क्षेत्र में श्रीनगर गढ़वाल के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया,जब सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5 के मेधावी छात्र अभिनव जोशी ने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा के क्षेत्र में श्रीनगर गढ़वाल के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया,जब सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5 के मेधावी छात्र अभिनव जोशी ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (कक्षा 6 प्रवेश) सत्र 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 17 मार्च 2026 को घोषित परीक्षा परिणामों में अभिनव जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत,अनुशासन,दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास के बल पर यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की। लाखों प्रतिभागियों के बीच इस प्रकार की सफलता प्राप्त करना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार 18 मार्च 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद एवं भारतीय जनता पार्टी,पौड़ी गढ़वाल के जिला महामंत्री तथा हिंदू सम्मेलन के पूर्व संयोजक गणेश भट्ट ने अभिनव जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गणेश भट्ट ने वंदना सत्र को संबोधित करते हुए अभिनव की सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा,अनुशासन,संस्कार एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं तथा समाज को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया,जिससे बच्चों में ज्ञानार्जन के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद ने इस सफलता को विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता,शिक्षकों की समर्पित मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। उन्होंने अभिनव जोशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। अभिनव जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अभिभावकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। कार्यक्रम में उपस्थित सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय समुदाय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अभिनव जोशी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...