नशा मुक्त समाज और साइबर सुरक्षा का संदेश-एनआईटी श्रीनगर में पौड़ी पुलिस का व्यापक जन-जागरूकता अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। समाज को सुरक्षित,जागरूक और अपराध-मुक्त बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की कड़ी में एक और प्रभावशाली पहल देखने को

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। समाज को सुरक्षित,जागरूक और अपराध-मुक्त बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की कड़ी में एक और प्रभावशाली पहल देखने को मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन एवं स्पष्ट दिशा-निर्देशों में महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल श्रीनगर की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त समाज,साइबर अपराधों से बचाव,महिला सुरक्षा,यातायात नियमों का पालन तथा सामाजिक सतर्कता के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने सरल,व्यवहारिक और उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों की प्रकृति और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी,फर्जी लिंक,ओटीपी धोखाधड़ी,सोशल मीडिया हैकिंग,फेक कॉल,डिजिटल अरेस्ट जैसी नई-नई साइबर ठगी की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनसे सुरक्षित रहने के उपाय समझाए। छात्रों को यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल,लिंक या मैसेज पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें और उसकी सूचना पुलिस को दें। नशे के दुष्प्रभाव और सुरक्षित भविष्य का संदेश कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है,बल्कि परिवार,समाज और भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी नशा-मुक्त बनाने में सहयोग करें। महिला थाना टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों,उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी असहज स्थिति में निर्भीक होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात नियम और आपात सहायता नंबरों की जानकारी सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल 112,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज,मनोज कुमार एवं दीपशिखा (साइबर सेल) ने सहभागिता निभाते हुए छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सकारात्मक पहल की सराहना
एनआईटी श्रीनगर के शिक्षकों एवं छात्रों ने पौड़ी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...