नशे के सौदागरों कसा शिकंजा-8 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,रामपुर से लाई सप्लाई श्रीनगर में बेचने की थी तैयारी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर युवक को 8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 26 नवंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कोठड़ श्रीनगर निवासी सिद्धांत रावत नामक युवक पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के साथ ही युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी सिद्धांत रावत ने स्वीकार किया कि वह स्मैक को रामपुर (उ.प्र.) से लाता है और श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की कोशिश करता था। युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाने की उसकी योजना पुलिस की सतर्कता के चलते विफल हो गई। नशा तस्करी और मादक पदार्थों की बरामदगी के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास,सप्लाई चैन और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार पहले ही साफ कर चुके हैं कि जनपद में नशा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस को लगातार सघन चैकिंग और खुफिया जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। 8 ग्राम स्मैक की बरामदगी भले मात्रा में कम हो,लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में यह नशे का फैलता जाल तोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से कई युवाओं तक यह जहरीला जहर पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस टीम की सतर्कता के साथ यह कार्रवाई जनपद में नशा माफिया के खिलाफ जारी लड़ाई को और मजबूत करती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...